CM Krishak Mitra Yojana 2025: आप सभी के जानकारी के लिए हम बता देना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में कृषक मित्र योजना शुरू की है. जिससे किसानों को कई फायदे मिल रहे हैं। इस योजना के तहत किसान पंप कनेक्शन के खर्चे पर 50% तक की सब्सिडी पा सकते हैं। सरकार ने इस योजना को बिजली कंपनी के साथ मिलकर शुरू किया है। इसके तहत 200 मीटर तक 11 केवी की लाइन बिछाई जाएगी और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. ताकि किसानों को सिंचाई में कोई परेशानी न हो। इस योजना से खेतों में पानी पहुंचाना अब और भी आसान हो जाएगा।
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए CM Krishak Mitra Yojana 2025 बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसमें वे कृषि पंप का कनेक्शन ले सकते हैं। अगर आप भी किसान हैं, तो यहां दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें। इसमें आप जानेंगे कि यह योजना क्या है? इसके उद्देश्य क्या हैं? योजना के लाभ, कौन पात्र है? कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए और आवेदन कैसे करना है।तो इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Read Also:https://thesocialnews.in/birth-certificate-apply-2024-25/
CM Krishak Mitra Yojana 2025 क्या है?
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू किया था। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को काफी फायदा दिया गया हैं। सरकार 3 हॉर्स पावर या उससे बड़े पंप कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर और 11KV की बिजली लाइन की सुविधा देती है। इसमें किसानों को लगने वाले खर्च का 50% तक सरकार मदद करती है, ताकि किसानों को सिंचाई में कोई दिक्कत न हो।
इसके अलावा इस योजना को दो चरणों में लागू किया गया है। पहले चरण में सरकार 10,000 पंप कनेक्शन किसानों को देगी। इसके साथ ही जो किसान पहले चरण में इसका लाभ नहीं ले पाएंगे. उन्हें दूसरे चरण में मौका दिया जाएगा। अगले 2 साल तक इस योजना के तहत कृषि पंप कनेक्शन दिए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि पंप कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगाने और मेंटेनेंस का 50% खर्च सरकार उठाएगी और 50% किसान को देना होगा।
CM Krishak Mitra Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | सीएम कृषक मित्र योजना 2025 |
शुरू की गई | शिवराज सिंह चौहान |
लाभार्थी | किसान भाई बहन |
उद्देश्य | सिंचाई हेतु पंप लगवाने में किसान भाइयों की मदद करना एवं उन्नत खेती को बढ़ावा देना |
राज्य | मध्य प्रदेश राज्य सरकार |
सब्सिडी | कुल लागत का 50% सब्सिडी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
Read Also: https://thesocialnews.in/bajaj-freedom-125-cng/
CM Krishak Mitra Yojana 2025 के उद्देश्य
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करना और सिंचाई के लिए स्थाई बिजली पंप कनेक्शन देना है। इस योजना से सूखे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे किसानों को पानी की कमी की वजह से नुकसान नहीं होगा। बहुत से किसान सिंचाई की सही व्यवस्था न होने के कारण खेती छोड़ देते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें अधिक क्षमता वाले स्थाई पंप कनेक्शन उपलब्ध करवा रही है। इससे सिंचाई की समस्या दूर होगी और किसान बिना किसी चिंता के अपनी खेती जारी रख सकेंगे।
CM Krishak Mitra Yojana 2025 में मिलने वाली सब्सिडी
CM Krishak Mitra Yojana 2025 के तहत सरकार किसानों को 50% तक की सब्सिडी देती है। इस योजना के खर्चों को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. जिसमें सरकार और बिज़ली वितरण कंपनी मिलकर हिस्सा उठाते हैं। किसानों को कुल खर्च का 50% देना होगा. जबकि बाकी का 50% सरकार और बिजली कंपनी मिलकर वहन करेंगी। इस योजना के तहत जहां बिजली पंप का कनेक्शन लगाया जाएगा. वहां से 200 मीटर की दूरी तक 11 केवी की लाइन का विस्तार केबल के जरिए किया जाएगा।
इससे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली आसानी से उपलब्ध होगी। इस योजना का मेन उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए स्थाई पंप कनेक्शन देना है. ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी खेती कर सकें और सूखे जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
CM Krishak Mitra Yojana 2025 के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना के तहत किसानों को अधिक क्षमता वाले पंप कनेक्शन दिए जाएंगे. जिससे वे आसानी से अपनी सिंचाई की जरूरतें को काफी आराम से पूरी कर सकें।
- योजना के तहत किसानों को सभी खर्चों पर 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
- पंप कनेक्शन के खर्च का 50% सरकार देगी, और बाकी 50% किसानों को देना होगा।
- योजना के तहत पहले चरण में 10,000 पंप कनेक्शन दिए जाएंगे।
- जिन किसान को पहले चरण में लाभ नहीं मिल पाया,उन्हें दूसरे चरण में लाभ दिया जाएगा।
Read Also: https://thesocialnews.in/maiya-samman-yojana-2500-kab-milega/
CM Krishak Mitra Yojana 2025 के दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन के दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड
CM Krishak Mitra Yojana 2025 में आवेदन कैसे करे?
CM Krishak Mitra Yojana 2025 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा.
- पहले आपको कृषक मित्र योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://energy.mp.gov.in/ के होम पेज पर जाना होगा।
- यहां आपको Scheme के विकल्प के अंतर्गत मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म का लिंक मिलेगा। उस पर आपको क्लिक करना होगा।
- फिल एक नया पेज खुलेगा. जिसमें आपको नाम, पता, आधार कार्ड और जमीन से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। साथ ही आपको सभी जानकारी सही से दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
- लास्ट में आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
Direct Links
CM Krishak Mitra Yojana 2024-25 | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Official Website | Click Here |